top of page

दहेज की मांग नही हुई पूरी तो पति ने पत्नी के गुप्तांग में डाला तेजाब

  • लेखक की तस्वीर: Patrakar Online
    Patrakar Online
  • 26 फ़र॰ 2022
  • 1 मिनट पठन

ree

इन दिनों क्राइम के चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं और इन मामलों के सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ रहे हैं। हाल ही में एक और हैरान कर देने वाला और मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, इस मामले में शादी के एक महीने बाद एक युवक ने दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी के निजी अंगों में तेजाब डाल दिया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी एक महीने पहले जसिया रोड पर रहने वाले एक शख्स से हुई थी। शादी के पांच दिन बाद ही देवर ने दहेज की मांग कर उसकी बहन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह रोज उसकी बहन को पीटता। इस बात से परेशान होकर वह अपने मामा के पास चली गई। वापिस ससुराल आने पर उसे फिर से पीटा गया। करीब एक हफ्ते पहले उसे पीटकर घर से बाहर निकाल दिया गया। जिसके चलते वह मायके आ गई। हालांकि बुधवार को लड़के वाले आए और उसकी बहन को ले गए। युवती के भाई ने आरोप लगाया है कि ससुराल पहुंचते ही पति ने फिर से उसकी बहन को पीटा और उसके निजी अंगों में तेजाब डाल दिया। रात में जैसे ही उन्हें जानकारी मिली वह बहन को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

टिप्पणियां


Subscribe to Our Newsletter

Thanks for submitting!

  • White Facebook Icon

© 2023 by TheHours. Proudly created with Wix.com

bottom of page