top of page

खौफनाक कदम: पति का निजी अंग काट तड़पाती रही, फिर रस्सी से घोंटा गला, महिला 14 दिन की हिरासत में

  • लेखक की तस्वीर: Patrakar Online
    Patrakar Online
  • 18 फ़र॰ 2022
  • 1 मिनट पठन

ree

पत्नी सुनीता का कहना - हर रोज प्रताड़ित करता था पति


दिगांस गांव में एक महिला ने अपने पति का निजी अंग काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला ने पहले पति का निजी अंग काटा और उसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



13 फरवरी की देर रात कोटली पट्टी दिंगास गांव में 35 वर्षीय सुनीता देवी ने गहरी नींद में सो रहे अपने पति जितेंद्र राम का निजी अंग ब्लेड से काट दिया। पति तड़पने लगा तो उसने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस पूरे वाकिये को उनकी बेटी ने देख लिया और अपने चाचा को इसकी जानकारी दी। जितेंद्र के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ब्लेड और रस्सी बरामद कर ली है। नायब तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


38 वर्षीय जितेंद्र राम चुनाव प्रचार करने के बाद देर रात घर लौटा था। उसका पत्नी सुनीता देवी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सुनीता ने ब्लेड से जितेंद्र राम का निजी अंग काट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर सुनीता को जेल भेज दिया। 

टिप्पणियां


Subscribe to Our Newsletter

Thanks for submitting!

  • White Facebook Icon

© 2023 by TheHours. Proudly created with Wix.com

bottom of page