top of page

झारखंड : कोयला खदान में हुए हादसे के कारण 13 मजदूरों की हुई मौत

  • लेखक की तस्वीर: Patrakar Online
    Patrakar Online
  • 1 फ़र॰ 2022
  • 1 मिनट पठन

ree

अवैध तरीके से चल रहा था खनन का कार्य, बचाव कार्य अभी भी जारी

झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार को एक कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया। यहां कोयला खनिकों की मौत हो गई है। इस घटना में कम से कम 13 श्रमिकों के मारे जाने की बात कही जा रही है। अभी भी कई लोगों के अंदर फंसे होने की खबर है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

बजट 2022: महंगे होंगे इम्पोर्टेड आर्टिफिशियल ज्वेलरी


स्थानीय लोगों के अनुसार खदान का अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। इसी बीच कोयले की चट्टान 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई। कई मजदूर प्रभावित हुए, जिनमें से 13 की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि खदान में अभी भी बचाव कार्य जारी है। कई अभी भी नीचे हैं।


घटना में कई लोग घायल भी हुए थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भेज दिया गया है। बताया जाता है कि इन अवैध खदानों में आज भी रोज की तरह बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे काम कर रहे थे।







टिप्पणियां


Subscribe to Our Newsletter

Thanks for submitting!

  • White Facebook Icon

© 2023 by TheHours. Proudly created with Wix.com

bottom of page