top of page

जब डांस करते हुए बुजुर्ग ने फेंक दी अपनी छड़ी, वायरल हो रहा है मजेदार वीडियो

  • लेखक की तस्वीर: Patrakar Online
    Patrakar Online
  • 14 फ़र॰ 2022
  • 2 मिनट पठन

ree

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते है। कुछ वीडियो फनी वीडियो होते हैं तो कुछ आपके रोंगटे भी खडे कर देते हैं। हालांकि कुछ ऐसे वीडियो भी शेयर किए जाते हैं जो आपके बुरे दिन को और भी बेहतर बना देते हैं। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर कई ऐसे सेलेब्रिटीज हैं जो इंस्पायरिंग वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आईपीएस अधिकारी रूपिन शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।


वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स मस्ती के साथ डांस करता दिख रहा है। बूढ़े व्यक्ति के दोनों हाथों में छड़ी दिख रही थी, जिसका अर्थ है कि उसे चलने के लिए सहारे की जरूरत थी। लेकिन जैसे ही उसने भीड़ में संगीत सुना, वह जोर-जोर से नाचने लगा। बूढ़े ने नाचते हुए अपनी छड़ी भी फेंक दी। इसके बाद उन्होंने डांस मूव्स दिखाए जिससे सभी खुश हो गए। इस वीडियो को अब तक हजारों बार लाइक किया जा चुका है। इसे लाखों बार देखा भी जा चुका है।




वायरल वीडियो बहुत पुराना है। विदेश से आए इस वीडियो को अब फिल्म 3 इडियट्स के गानों को मिलाकर शेयर किया गया है। आईपीएस अधिकारी रूपिन शर्मा जो की 1992 बैच के अधिकारी हैं, उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, "जिंदा रहना एक बात है, जिंदगी जीना अलग"। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में बूढ़ा अकेला डांस कर रहा था। लेकिन उन्हें इस तरह देख उनका पार्टनर खुद को रोक नहीं पाया और उन्होंने जोर-जोर से डांस भी किया। वीडियो को कई अन्य लोगों ने भी रीट्वीट किया।


इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि यही रियल लाइफ है। वहीं कुछ ने लिखा कि जीवन में ऐसी लापरवाही जरूरी है। इस वीडियो को देखने से किसी का भी खराब मूड ठीक हो जाएगा। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। एक शख्स ने बेहद मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि दादाजी सब्जी लेने गए थे। अब वे चांस ले रहे हैं। इस वीडियो में ऐसे कई कमेंट्स किए गए हैं।



टिप्पणियां


Subscribe to Our Newsletter

Thanks for submitting!

  • White Facebook Icon

© 2023 by TheHours. Proudly created with Wix.com

bottom of page