top of page

'चुप, मम्मी सो रही है।'; फ्रांस में मृत माता के साथ कई दिनों तक अपार्टमेंट में रही मासूम लड़कियां

  • लेखक की तस्वीर: Patrakar Online
    Patrakar Online
  • 3 अक्टू॰ 2021
  • 1 मिनट पठन

(Photo Credit : reuters)

यूरोपियन देश फ्रांस में एक अजीब घटना सामने आई है। जहां 5 और 7 साल की दो लड़कियां कई दिनों तक अपनी मां के साथ अपार्टमेंट में रह रही थी, जबकि उसकी मां की मृत्यु हो चुकी थी। जब लड़कियां कई दिनों तक स्कूल नहीं आई तो पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। पुलिस जब दोनों लड़कियों के घर पहुंची तो लड़कियों ने पुलिस से कहा, चुप रहना उनकी मम्मी सो रही है। हालांकि पुलिस ने उनसे अंदर आने का अनुग्रह किया और अंदर जाकर जो उन्हों ने देखा वह हैरान कर देने वाला था। घर के अंदर दोनों बच्ची की मां मृत अवस्था में पड़ी थी। पुलिस ने मामले को संभालते हुए दोनों लड़कियों को फोस्टर केयर में भेजा और मृत लाश को जप्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जिसमें सामने आया की महिला की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी। पुलिस ने बताया की अभी यह पता नहीं लगाया जा सका है की दोनों लड़कियां कितने दिन तक अपार्टमेंट में अपनी मां के साथ रही थी। एकबार दोनों का काउंसलिंग हो जाने के बाद दोनों से इस घटना के बारे में गवाही ली जाएगी।

टिप्पणियां


Subscribe to Our Newsletter

Thanks for submitting!

  • White Facebook Icon

© 2023 by TheHours. Proudly created with Wix.com

bottom of page