top of page

शार्क टेंक इंडिया के सबसे बड़े शार्क की उनकी ही कंपनी में से हुई छुट्टी, जानें क्या है कारण

  • लेखक की तस्वीर: Patrakar Online
    Patrakar Online
  • 1 मार्च 2022
  • 1 मिनट पठन

अशनीर ग्रोवर

रिएलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में नजर आए अशनिर ग्रोवर का विवादों से रिश्ता खत्म ही नहीं होता है। पिछले कुछ महीनों के विवाद ने आखिरकार अपना असर डाला और उन्हें अपनी कंपनी छोड़नी पड़ी। लंबी खींचतान के बाद आखिरकार ग्रोवर ने सोमवार को अपनी ही कंपनी भारत पे से इस्तीफा दे दिया। ग्रोवर और भारतपे के बीच विवाद की शुरुआत एक ऑडियो क्लिप से हुई। वायरल ऑडियो क्लिप में आरोप लगाया गया है कि ग्रोवर कोटक महिंद्रा बैंक के एक कर्मचारी की पिटाई कर रहे थे। पहले ग्रोवर ने इसे फेक बताया लेकिन बाद में ट्वीट को डिलीट कर दिया। दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक ने कहा कि वह ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन के खिलाफ मामला दर्ज करने जा रहे है। इसके बाद ग्रोवर को 19 जनवरी को भारत पे से छुट्टी पर भेज दिया गया। जिस पर उन्होंने कहा था कि वह मार्च तक छुट्टी पर जा रहे है और 1 अप्रैल या उससे पहले वापिस आ जाएँगे। इस्तीफा देने में, ग्रोवर ने लिखा था कि उन्हें भारत छोड़ने का दुख था, लेकिन उन्हें बेहतरीन फिनटेक कंपनियों में से एक होने पर भी गर्व था। "मैं आज इस्तीफा देते हुये लिख रहा हूं क्योंकि मुझे अपनी बनाई कंपनी छोड़नी पड़ रही है। हालाँकि, मुझे यह कहते हुए भी गर्व हो रहा है कि यह कंपनी आज फिनटेक की दुनिया में अग्रणी है। दुर्भाग्य से 2022 की शुरुआत से कुछ लोग मुझ पर और मेरे परिवार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। ये लोग न सिर्फ उनकी पर बल्कि कंपनी की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

टिप्पणियां


Subscribe to Our Newsletter

Thanks for submitting!

  • White Facebook Icon

© 2023 by TheHours. Proudly created with Wix.com

bottom of page