top of page

नेताजी की 125वीं जन्मजयंती पर राष्ट्रपति सहित पीएम तथा अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

  • लेखक की तस्वीर: Patrakar Online
    Patrakar Online
  • 23 जन॰ 2022
  • 1 मिनट पठन

ree

आज सुभाषचंद्र बोज की 125 वीं जन्मजयंती है। जिस मौके पर पीएम सहित अन्य कई नेताओं ने नेताजी को याद करते हुये ट्वीट किया था। नेताजी के 125वीं जन्मजयंती पर पहले ही सरकार द्वारा इंडिया गेट पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद आज उनके जन्मदिवस पर हर नेता ने उन्हें याद कर के श्रद्धांजलि अर्पण की थी।



पीएम ने ट्वीट किया, "ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इंडिया गेट के सामने नेताजी की विशाल ग्रेनाइट की प्रतिमा लगाई जाएगी।" यह प्रतिमा नेताजी के राष्ट्र के प्रति ऋण का प्रतीक होगी।



राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा कि भारत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। स्वतंत्र भारत-आज़ाद हिंद के विचार के प्रति अपनी घोर प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए उन्होंने जो साहसिक कदम उठाए, उन्हें राष्ट्रीय प्रतीक बना दिया। उनके आदर्श और बलिदान हर भारतीय को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।


गृह मंत्री अमित शाह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा, "मैं स्वतंत्रता के महान नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं।" उन्होंने अपनी असाधारण देशभक्ति, अदम्य साहस से युवाओं को एकजुट कर विदेशी शासन की नींव हिला दी। उनका अद्वितीय बलिदान, दृढ़ संकल्प और संघर्ष हमेशा देश का मार्गदर्शन करेगा।



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट किया, "राष्ट्र उन्हें और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके गर्मजोशी भरे शब्दों को याद करता है।


टिप्पणियां


Subscribe to Our Newsletter

Thanks for submitting!

  • White Facebook Icon

© 2023 by TheHours. Proudly created with Wix.com

bottom of page