top of page

भारत के इस पड़ोसी देश में पिता से ही कर दी जाती है बेटी की शादी, जानें हैरान कर देने वाली कुप्रथा

  • लेखक की तस्वीर: Patrakar Online
    Patrakar Online
  • 8 फ़र॰ 2022
  • 2 मिनट पठन

ree

बाप-बेटी का रिश्ता बहुत पवित्र माना जाता है। पिता अपनी बेटी को पालने और शिक्षित करने से लेकर हर चीज में उसका साथ देता है। भारत में बेटी को घर की लक्ष्मी माना जाता है। लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां बेटियों की शादी उनके पिता से कर दी जाती है। यह अजीब लग सकता है। लेकिन यही सच्चाई है। दुनिया में बहुत सी अजीबोगरीब प्रथाएं हैं, यह उनमें से एक है। आइए जानते हैं इस कुप्रथा के बारे में। यह प्रथा बांग्लादेश की मंडी जनजाति में है अंग्रेजी वेबसाइट द गार्जियन के मुताबिक यह अजीब परंपरा बांग्लादेश की मंडी जनजाति की है। बांग्लादेश में रहने वाली मंडी जनजाति में लड़कियों की शादी उनके पिता से ही कर दी जाती है। जनजाति की एक 30 वर्षीय महिला औरोरा कहती है कि जब वह बहुत छोटी थी तब उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। उसके बाद उसकी माँ की शादी नोटन नाम के एक अन्य व्यक्ति से हुई थी। अपने दूसरे पिता को देखकर वह हमेशा सोचती थी कि वह कितने अच्छे है।


आज भी चली आ रही है अजीबोगरीब परंपरा

औरोरा का कहना है कि जब उन्होंने युवावस्था की ओर पहला कदम बढ़ाया, तो उन्हें पता चला कि उनके दूसरे पिता, नोटन, उनके पति थे। यह खबर सुनकर अरोरा को लगा जैसे वह कोई सपना देख रही हो। लेकिन यही सच्चाई थी। दरअसल, ऑरोरा की शादी उनके पिता से तब हुई थी जब वह महज 3 साल की थीं। इस प्रकार, औरोला के पिता भी उनके पति थे। हालांकि यह रिपोर्ट थोड़ी पुरानी है लेकिन यह कुप्रथा आज भी प्रचलित है।


जानें आखिर क्या है इसकी वजह

यह एक ऐसी प्रथा है जिसमें कम उम्र में विधवा हो जाने वाली लड़कियों की शादी दूसरे व्यक्ति से कर दी जाती है, जो की उनसे उम्र में काफी छोटा होता है। ऐसा माना जाता है कि एक युवा पति अपनी पत्नी और अपनी बेटी दोनों का पति बनकर लंबे समय तक उनकी रक्षा कर सकता है। यह बहुत ही अजीब प्रथा है। हैरानी की बात यह है कि यह कुप्रथा आज भी मानी जाती है।

टिप्पणियां


Subscribe to Our Newsletter

Thanks for submitting!

  • White Facebook Icon

© 2023 by TheHours. Proudly created with Wix.com

bottom of page