top of page

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा बनीं मां, सरोगेसी से पैदा हुआ बच्चा

  • लेखक की तस्वीर: Patrakar Online
    Patrakar Online
  • 22 जन॰ 2022
  • 1 मिनट पठन

ree

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस शुक्रवार को सरोगेसी की मदद से एक बच्चे के माता-पिता बन गए। इसे प्रियंका और नाइक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने फैन्स और फॉलोअर्स के साथ शेयर किया।


प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक को टैग करते हुए एक पोस्ट किया। "हमें यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी की मदद से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम इस विशेष समय के दौरान अत्यंत सम्मान के साथ गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार की देखभाल करना चाहते हैं। आपका बहुत बहुत धन्यवाद। ' ऐसा ही एक पोस्ट निक जोंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।


प्रियंका के बच्चे को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है की आखिर वह पुत्री है या पुत्र, अभिनेत्री ने भी ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया। लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार वे एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी दिसंबर 2018 में हुई थी। मिस वर्ल्ड 2000 से शादी के बाद प्रियंका ज्यादातर समय अपने पति के साथ अमेरिका में ही रहती हैं। बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक रह चुकीं प्रियंका को उनके शानदार अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं। इनमें 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 5 फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं

टिप्पणियां


Subscribe to Our Newsletter

Thanks for submitting!

  • White Facebook Icon

© 2023 by TheHours. Proudly created with Wix.com

bottom of page