top of page

Day Special : मशहूर वैज्ञानिक गेलीलियो ने आज ही ढूंढे थे गुरु ग्रह के चार उपग्रह

  • लेखक की तस्वीर: Patrakar Online
    Patrakar Online
  • 7 जन॰ 2022
  • 1 मिनट पठन

ree

सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह गुरु कई उपग्रहों का मालिक है। आज तक इस गृह के कुल मिलाकर 63 उपग्रह ढूँढे जा चुके है। अधिक गुरुत्वाकर्षण बल के कारण गुरु ग्रह के आसपास इतने सारे उपग्रह मँडराते रहते है। आज कल तो किसी भी टेलिस्कोप से आप आसानी से ग्रहों और उपग्रहों को देख सकते है। हालांकि पुराने जमाने में यह इतना भी आसान नहीं था।


ree

आज ही की दिन सन 1610 में मशहूर वैज्ञानिक गेलीलियो आधुनिक विश्व को सौरमंडल के इस सबसे बड़े ग्रह के आसपास घूमने वाले चार उपग्रहों के बारे में जानकारी दी थी। गेलीलियो ने यह काम खुद के ही बनाए टेलिस्कोप से किया था। उस समय यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि माना गया था।


गेलीलियो द्वारा ढूँढे गए होने के कारण ही इन चार गुपग्रहों को गेलिलियन उपग्रह भी कहा जाता है। गुरु ग्रह के उपग्रहों के अलावा गेलीलियो ने चंद्रमा पर के क्रेटर और पहाड़, शुक्र के चरण, पहली पेंडुलम घड़ी भी ढूँढी थी। इसके अलावा गेलीलियो ने ही आकाशगंगा में करोड़ों तारों के मौजूद होने की जानकारी दी थी।


जैसे-जैसे समय गया वैसे-वैसे तकनीक में सुधार के साथ टेलिस्कोप की क्षमता में भी सुधार हुआ। जिसकी सहायता से हम और भी अधिक उपग्रहों को ढूंढने में सफल रहे।

टिप्पणियां


Subscribe to Our Newsletter

Thanks for submitting!

  • White Facebook Icon

© 2023 by TheHours. Proudly created with Wix.com

bottom of page