top of page

70 हजार सालों बाद फिर देखने मिला हरी पूंछ वाला यह धूमकेतु, देखें विडियो

  • लेखक की तस्वीर: Patrakar Online
    Patrakar Online
  • 25 दिस॰ 2021
  • 2 मिनट पठन

ree

चीन के सेटेलाइट ने पृथ्वी की काफी नजदीक से गुजरने वाले लियोनार्ड नामक धूमकेतु की दुर्लभ तस्वीर खींची है। पिछले 70 हजार सालों में यह पहली बार है जब हरे धूमकेतु के नाम से पहचाना जाने वाला धूमकेतु पृथ्वी की इतनी नजदीक पहुंचा है। साल 2020 में विज्ञानियों ने इस धूमकेतु की खोज की थी। इसके बाद से यह धूमकेतु 1 लाख 60 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान जब यह धूमकेतु पृथ्वी की सबसे नजदीक पहुंचा तब चीन के यांगवांग 1 टेलिस्कोप ने इस धूमकेतु की तस्वीर खींची थी। पिछली 12 दिसंबर को यह धूमकेतु 70 हजार सालों में पृथ्वी के सबसे नजदीक था।

नासा के सोलर टेरेस्ट्रियल रिलेशंस ऑब्जर्वेटरी स्पेसक्राफ्ट (स्टीरियो-ए) और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) सोलर ऑर्बिटर ऑब्जर्वेटरी द्वारा इसका एक वीडियो भी बनाया गया था। स्टीरियो-ए नवंबर से हरे धूमकेतु की निगरानी कर रहा है। उनकी दर्जनों तस्वीरों ने नासा टीम को लघु एनिमेशन बनाने में मदद की है। धूमकेतु से निकलने वाली रोशनी को दिखाने के लिए नासा ने कई तस्वीरें जारी की हैं।



वैज्ञानिकों ने कहा कि इस बर्फीली चट्टान का भीतरी भाग सूर्य के अधिक निकट है, यह अधिक गर्म है। इससे पहले नीली धूल निकलती है, फिर पीली या सफेद और अंत में हरी। हरी पूंछ का मतलब है कि यह धूमकेतु बहुत गर्म है। इसमें बहुत अधिक साइनाइड और डायटोमिक कार्बन होता है और इसके टूटने की भी संभावना होती है। सदियों बाद, धूमकेतु लियोनार्ड 3 जनवरी, 2022 को सूर्य के पास पहुंचेगा। इस घटना को कैद के लिए नासा और ईएसए ने अपने उपग्रह उस दिशा में भेजे हैं। ये बर्फ और धूल के गुब्बारे लगभग 1 किमी चौड़े हैं।

टिप्पणियां


Subscribe to Our Newsletter

Thanks for submitting!

  • White Facebook Icon

© 2023 by TheHours. Proudly created with Wix.com

bottom of page